फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Admit Card 2022 for class 6 entrance test released on navodaya.gov.in know how to download 

JNVST Admit Card 2022: नवोदय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिअ प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 11 Apr 2022 08:12 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 08:12 PM IST
सार

JNVST Admit Card 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि समेत कई अन्य जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
JNVST Admit Card 2022 for class 6 entrance test released on navodaya.gov.in know how to download 
JNVST Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JNVST Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा छ: में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब इसे डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


JNVST Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल हो रहे हैं, वह इनका पालन करें।
विज्ञापन


JNVST Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लि इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

JNVST Admit Card 2022: परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि समेत कई अन्य जानकारियां दी गई हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed