फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST 2022: Navodaya Vidyalaya Class 6 entrance test registration deadline extended, check the new dates

JNVST 2022: कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

Tue, 30 Nov 2021 12:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 30 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

JNVST 2022: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। छात्र एनवीएस कक्षा 6 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- novodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JNVST 2022: Navodaya Vidyalaya Class 6 entrance test registration deadline extended, check the new dates
Jawahar Navodaya Vidyalaya

विस्तार

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) अप्रैल 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि एनवीएस कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:30 बजे जेएनवी चयन परीक्षा आयोजित करेगा। सभी जेएनवी के लिए परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इस वजह से बढ़ाई तारीख
आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, "यह सभी संबंधितों के ध्यान में लाया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से सत्र 2022-23 के लिए कक्षा VI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रशासनिक कारणों से 15 दिसंबर 2021 तक उम्मीदवार वेबसाइट www.novodaya.gov.in पर जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनवी प्रवेश 2022: आवेदन कैसे करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionsclassix.in पर जाएं।
चरण 2: स्क्रॉलिंग लिंक पर क्लिक करें 'कक्षा 6वीं जेएनवीएसटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें'।
चरण 3: फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 4: भुगतान करें।
चरण 5: सबमिट करें, फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

यह है निर्धारित योग्यता

  • जिन जिलों में जेएनवी खोले गए हैं, वहां के छात्र ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2009 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद (दोनों तिथियों सहित) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त या अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 5 का छात्र होना चाहिए या उसी जिले में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के 'बी' सर्टिफिकेट योग्यता पाठ्यक्रम का छात्र होना चाहिए जहां वह प्रवेश चाहता है। 
  • जिन उम्मीदवारों को 15 सितंबर, 2021 से पहले कक्षा 5 में प्रवेश नहीं दिया गया है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
  • उम्मीदवारों को केवल एक बार चयन परीक्षा में बैठने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed