एमए, एमफिल व पीएचडी छात्रों को घर से परीक्षा देने का मौका
क्या आपने कभी स्कूल या कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षा घर बैठे दी है? जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने अपने छात्रों को ये मौका दिया है। जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि विवि के जो छात्र सेमेस्टर परीक्षा देना चाहते हैं, विश्वविद्यालय उन्हें घर बैठे परीक्षा देने का मौका दे रहा है।
कैसे होगी परीक्षा
जेएनयू प्रशासन के अनुसार, छात्र से संबंधित विभाग के कोर्स इंचार्ज उसे ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजेंगे। फिर छात्र को उस प्रश्नपत्र के आधार पर हाथ से उत्तर लिखकर अपने कोर्स इंचार्ज को ईमेल या व्हॉट्सएप के जरिए भेजना होगा। विश्वविद्यालय के अधिकतर स्कूल व सेंटर इसी तरह से सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेंगे।
ये भी पढ़ें : क्या नागरिकता कानून 2019 को लागू करने से इनकार कर सकती हैं राज्य सरकारें?
स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रो. अश्विनी के. महापात्रा ने इस संबंध में अपने विभाग के शिक्षकों को सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत एमए, एमफिल, पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा का मौका दिया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र लेेने का आखिरी मौका 21 दिसंबर तक होगा। छात्र को प्रश्न पत्र का उत्तर हाथ से लिखकर ईमेल या व्हॉटसएप के माध्यम से भेजना होगा। अगर कोई छात्र परीक्षा देने से छूट जाता है तो उसे एक दिन का मौका और दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में इंटरनेट पर लगती है पाबंदी? जानें किस स्थान पर है पाकिस्तान
इस संबंध में जेएनयू द्वारा जारी सर्कुलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X