{"_id":"6370bb0cc336d324986234a9","slug":"jnu-released-the-third-merit-list-for-pg-and-adop-courses-check-on-jnuee-jnu-ac-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU Third Merit List: जेएनयू ने जारी की तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNU Third Merit List: जेएनयू ने जारी की तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक
Sun, 13 Nov 2022 03:16 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 03:16 PM IST
सार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीजी और एडीओपी पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
JNU Admissions 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU 3rd Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) ने पीजी और एडीओपी पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची को डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर 2022 तक ऑफर लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार सीटों को ब्लॉक करना होगा। सीटों को ब्लॉक करते समय, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।
विज्ञापन
JNU PG Admission 2022: ऐसे करें सीट ब्लॉक
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट--jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेएनयू पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग-इन पेज खुलेगा।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सभी विवरण जमा करें और जेएनयू लॉगइन तक पहुंचें।
- प्रवेश की स्थिति की जांच करें और सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
JNU PG Admissions 2022: ऐसे चेक करें मेरिट सूची
-
जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर तीसरी मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
पीजी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए मेरिट सूची को डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X