JNU PG 2nd Merit List: जेएनयू ने जारी की पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड
JNU PG Merit List: पीजी कार्यक्रमों के लिए जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से लिस्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU PG 2nd Merit List 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने जेएनयू पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार बेसब्री से मेरिट का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
अतिरिक्त सीटों की सूची भी होगी अपलोड
जेएनयू पीजी द्वितीय मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। विश्वविद्यालय ने जेएनयू पीजी दूसरी मेरिट सूची के साथ, अतिरिक्त सीटों की सूची भी अपलोड करने का कार्यक्रम तैयार किया है।
25 से 28 अगस्त तक जमा करें फीस
शेड्यूल के अनुसार, नामांकन पूर्व पंजीकरण और सीटों को ब्लॉक करने के साथ शुल्क का भुगतान 25 अगस्त से 28 अगस्त के बीच किया जाएगा। प्रवेश का भौतिक सत्यापन, चयनित उम्मीदवारों का पंजीकरण 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर को किया जाएगा।
फाइनल मेरिट 19 सितंबर को
प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची 19 सितंबर को अपलोड की जाएगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 सितंबर है।
ऐसे डाउनलोड करें 'JNU PG 2nd merit list'
- आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- अब 'JNU Merit List-2 2023 for MA, MSc, MCA' लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट सूची आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- जेएनयू एमए, एमएससी, एमसीए परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जेएनयू पीजी मेरिट सूची 2023 का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X