JNU Non-Teaching Admit Card: जेएनयू में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JNU Non-Teaching Admit Card: जेएनयू में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पहले पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Non-Teaching Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर तीन सौ से ज्यादा गैर-शिक्षण रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
एनटीए द्वारा जेएनयू भर्ती परीक्षा लिखित और कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा (पेपर- I और पेपर- II) के लिए वेटेज 70% होगा और साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 30% होगा।
पदों का विवरण
जेएनयू गैर-शिक्षण भर्ती अभियान ग्रुप ए, बी और सी में 40 विभिन्न पदों पर कुल 388 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 106 जूनियर असिस्टेंट पद, 79 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), 22 स्टेनोग्राफर, 49 मेस हेल्पर्स, 22 इंजीनियरिंग अटेंडेंट और अन्य शामिल हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
-
'जेएनयू गैर-शिक्षण भर्ती परीक्षा 2023' पर जाएं।
-
अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगइन करें।
-
एनटीए जेएनयू प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब इसे डाउनलोड करें और जांचें।
कमेंट
कमेंट X