फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU application date not fixed

जेएनयू आवेदन पत्र की तिथि तय न होने से छात्र परेशान  

Sat, 24 Nov 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
JNU application date not fixed
demo pic
जेएनयू में 2019 सत्र में दाखिला आवेदन पत्र की तारीख तय न होने से छात्र परेशान है। छात्रों का कहना है कि दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 27 से 31 दिसंबर के बीच आयोजित होगी, जबकि अभी तक दाखिला आवेदन पत्र कब से भेजे जाएंगे, उसकी कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन


जेएनयू में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम के लिए दाखिले के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने हैं। इसी के तहत जेएनयू जुलाई सत्र के लिए नवंबर में दाखिला आवेदन पत्र आमंत्रित करता है और दिसंबर में प्रवेश परीक्षा। इसी के आधार पर जनवरी से फरवरी में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद अप्रैल से जून के बीच मेरिट के आधार पर सीट आवंटित होती हैं। अमित, राकेश, निहाल व अहमद के मुताबिक, वे एमफिल में दाखिला लेना चाहते हैं। जेएनयू प्रशासन से कई बार आवेदन पत्र आमंत्रित करने संबंधी जानकारी मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में दिसंबर प्रवेश परीक्षा की तैयारी का भी समय कम मिलेगा। क्योंकि जेएनयू प्रशासन दाखिला प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। जब तक आवेदन पत्र जारी नहीं होगा, नए नियमों को जानकारी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed