JKSSB SI Result 2022: जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
JKSSB SI Result 2022: जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB SI Result 2022 Out: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा कर दी है। एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर jkssb.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
जेकेएसएसबी एसआई परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने जेकेएसएसबी एसआई लिखित परीक्षा 07 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। एसआई की अंतरिम उत्तर कुंजी 30 दिसंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 02 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी।
जेकेएसएसबी एसआई की अंतिम उत्तर कुंजी 2023 03 नवंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। पीएसटी का कार्यक्रम उचित समय पर वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X