JKPSC CCE: जम्मू-कश्मीर सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी,यहां करें चेक
JKPSC CCE Prelims Exam: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC CCE Prelims Exam Schedule: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेकेपीएससी सीसीई परीक्षा अब 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार जेकेपीएससी सीसीई परीक्षा कार्यक्रम 2023 आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पहले परीक्षा 8 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली थी। जेकेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 75 रिक्तियों को भरना है।
JKPSC CCE पदों का विवरण
-
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा का जूनियर स्केल: 25 पद
-
जम्मू एवं कश्मीर लेखा (जी) सेवा: 25 पद
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस (जी) सेवा: 25 पद
JKPSC CCE Prelims ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर,"जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अब जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2023 की जांच करें।
कमेंट
कमेंट X