फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE Results Class 10th Jammu Division Result 69.76 percent students declared pass girls ahead

JKBOSE: जम्मू डिवीजन कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 69.76 फीसदी रहा रिजल्ट, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Mon, 21 Feb 2022 06:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 06:57 PM IST
सार

JKBOSE Results: कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुल 69.76 फीसदी रहा है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की तरह ही 10वीं के परिणामों में भी बेटियां आगे रही हैं।

विज्ञापन
JKBOSE Results Class 10th Jammu Division Result 69.76 percent students declared pass girls ahead
JKBOSE Results Class 10th - फोटो : social media

विस्तार

JKBOSE Results Class 10th: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने अपने जम्मू संभाग के स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुल 69.76 फीसदी रहा है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की तरह ही 10वीं के परिणामों में भी बेटियां आगे रही हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत 72.70 फीसदी रहा है।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जेकेबीओएसई द्वारा 347 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक नियमित परीक्षा आयोजित की गई थी। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 26,201 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 18,279 को पास घोषित किया गया है। जो कुल परीक्षार्थियों का 69.76 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुल परीक्षार्थियों में से 14,159 लड़के और 12,042 लड़कियां थीं। इसके बावजूद रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है।

विज्ञापन

JKBOSE Results: 830 छात्रों ने ए-1 ग्रेड पाई

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पिछले साल नवंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान आयोजित की गई थी। सभी सफल छात्रों में से 830 छात्रों ने ए-1 ग्रेड, 2,292 छात्रों ने ए-2 ग्रेड, 3,878 छात्रों ने बी-1 ग्रेड, 5,048 छात्रों ने बी-2 ग्रेड हासिल किया, जबकि 4,969 छात्रों ने सी-1 ग्रेड, 1,252 सी-2 ग्रेड और 10 ने क्रमशः डी ग्रेड हासिल किया।  
 

JKBOSE Results: 30 सरकारी और 38 निजी स्कूल का 100 फीसदी रिजल्ट

जेके बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में, डोडा जिले के स्कूलों ने सबसे अच्छे परिणाम दिए हैं। परिणाम के आधार पर डोडा जिले में उत्तीर्ण प्रतिशत 76.42 फीसदी हासिल किया। उन्होंने कहा कि जम्मू जोन के 30 सरकारी स्कूलों और 38 निजी स्कूलों ने 100 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत का आंकड़ा हासिल किया है। अधिकारियों ने कहा कि निजी स्कूलों में, पुंछ जिले के 97.40 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed