फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOS Jammu Kashmir Class 12th Board Result 2022 Declared Jammu Division winter zone Girls Ahead Of Boys In Merit List

JKBOS 12th Board Result 2022: जम्मू-कश्मीर बोर्ड जम्मू संभाग कक्षा 12वीं के नतीजे जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

Fri, 04 Feb 2022 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 07:16 PM IST
सार

JKBOSE 12th Result Declared: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से जम्मू संभाग विंटर जोन कक्षा 12वीं के नतीजे शुक्रवार, 04 फरवरी, 2022 को जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
JKBOS Jammu Kashmir Class 12th Board Result 2022 Declared Jammu Division winter zone Girls Ahead Of Boys In Merit List
JKBOS 12th Board Result 2022 - फोटो : pti

विस्तार

JKBOSE 12th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से जम्मू संभाग विंटर जोन कक्षा 12वीं के नतीजे शुक्रवार, 04 फरवरी, 2022 को जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल 2022 का कुल रिजल्ट 72 फीसदी रहा है। हालांकि, परीक्षा परिणाम छात्रााओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 74 फीसदी रहा हैं। जबकि, 72 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए। वहीं, मेरिट सूची में भी टॉप 10 में से शीर्ष सात स्थानों पर लड़कियों का दबदबा रहा है। हालांकि, कश्मीर संभाग में अभी छात्र-छात्राओं को अपने परिणामों के घोषित होने का इंतजार है।

विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

इन्होंने बनाई मेरिट सूची में अपनी जगह

कला संकाय में शब्बू, ताशिका और सिदरा ने किया टॉप

जेकेबोस कक्षा 12वीं जम्मू संभाग के विंटर जोन के परिणामों की मेरिट सूची में छात्राओं ने सफलता का परचम पहराया है। कला संकाय की मेरिट सूची में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, डोडा की शब्बू कुमारी ने पहला, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बनिहाल की ताशिका निस्सार ने दूसरा और लाटी हायर सेकेंडरी स्कूल की सिदरा रहमान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

कॉमर्स संकाय में माहिरा, अर्पणा और मोहम्मद रहे टॉपर

वहीं, कॉमर्स संकाय में हायर सेकेंडरी स्कूल, नागसेनी, किश्तवाड़ की माहिरा मुश्ताक ने पहला, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, बनी की अर्पणा देवी ने दूसरा तो वहीं, ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, किश्तवाड़ के मोहम्मद शीजान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

 

विज्ञापन

विज्ञान संकाय में सहीम मीर, सानिया और स्मृति बनीं टॉपर

विज्ञान संकाय में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कलहोत्रां के मोहम्मद सहीम मीर ने पहला, ग्रीन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, डोडा की सानिया रसूल मलिक ने दूसरा और गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, किश्तवाड़ की स्मृति शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया


यह भी पढ़ें : NEET PG Exam 2022: नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed