फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE class 10th result 2024 out now at jkbose.nic.in; Direct link here to download

JKBOSE 10th Result 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं में 79.25% छात्र पास, इनकी मदद से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Thu, 13 Jun 2024 06:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

JKBOSE 10th Result 2024: जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं और डाउलनोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
JKBOSE class 10th result 2024 out now at jkbose.nic.in; Direct link here to download
JKBOSE 10th Result - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

JKBOSE Class 10th Result 2024: जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट (jkbose.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

79.25 बच्चे हुए पास

इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में हार्ड और सॉफ्ट जोन के 1,46,136 विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी। इनमें 1,15,816 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिसमें 74,395 छात्राएं और 71,741 छात्र शामिल हैं। इस बार दसवीं का परीक्षा परिणाम 79.25 प्रतिशत रहा है। इसमें 81.10 प्रतिशत छात्राएं और 77.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट का रूख करना होगा। इसके अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in पर या इसके मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करके भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

विज्ञापन

JKBOSE 10th Result: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

  • JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट, jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट अनुभाग पर क्लिक करें।
  • यहां कक्षा 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउलनोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed