फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 10th Result 2021 for Jammu Summer zone declared on jkbose.nic.in

जम्मू-कश्मीर बोर्ड: जम्मू समर जोन के लिए 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 29 Jun 2021 02:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

  • जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को दसवीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बाजी मारी है।

विज्ञापन
JKBOSE 10th Result 2021 for Jammu Summer zone declared on jkbose.nic.in
जम्मू समर जोन दसवीं का रिजल्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने मंगलवार को दसवीं का रिजल्ट जारी किया। दसवीं कक्षा का रिजल्ट जम्मू समर जोन के लिए जारी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जाने वाले विभिन्न चरणों के जरिए देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है और उनका पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-खुशखबर: जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू ने की एससी/एसटी छात्रों की फीस माफ
विज्ञापन


81.02 फीसदी लड़कियां हुई दसवीं में पास
इस साल दसवीं कक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.02 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75 फीसदी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर राज्यपाल कार्यालय से किए गए एक ट्वीट में लड़कियों को बधाई दी गई है। इसमें कहा गया है, दसवीं की वार्षिक परीक्षा के परिणामों में लड़कों से आगे निकलने के लिए मैं लड़कियों को बधाई देता हूं। लड़कों का पास प्रतिशत 75 फीसदी  रहा, जबकि 81.02 फीसदी छात्राओं ने इस साल परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शैक्षणिक कैलेंडर जारी: एमपी के विश्वविद्यालयों में एक अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, इस समय होंगी परीक्षाएं

इस साल सरकारी स्कूलों ने पिछले साल के 55.88 प्रतिशत की तुलना में 67.04 प्रतिशत की सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।

ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको समर जोन का दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को JKBOSE10   < Roll No > टाइप कर 5676750 पर भेजना होगा। इस तरह उनका रिजल्ट एसएमएस के जरिए आ जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed