{"_id":"60dac8088ebc3eb348131c85","slug":"ignou-july-admission-2021-sc-st-students-exempted-from-fee-payment-notice-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू ने की एससी\/एसटी छात्रों की फीस माफ, पढ़िए नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
खुशखबर: जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू ने की एससी/एसटी छात्रों की फीस माफ, पढ़िए नोटिस
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:52 PM IST
सार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एससी और एसटी छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए एससी व एसटी छात्रों की फीस माफ कर दी है।
विज्ञापन
1 of 3
इग्नू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एससी और एसटी छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए एससी व एसटी छात्रों की फीस माफ कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को इग्नू जुलाई प्रवेश 2021 के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी है। जुलाई प्रवेश चक्र में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण करने वाले एससी/एसटी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए यह छूट दी गई है। उम्मीदवार इसे लेकर जारी नोटिस इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर देख सकते हैं।
सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए छूट लागू नहीं
नोटिस के मुताबिक, मॉड्यूलर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए यह छूट लागू नहीं है। स्नातक प्रोग्राम के साथ ही सर्टिफिकेट-लेवल प्रोग्राम के लिए इनरोल करने वाले एससी और एसटी विद्यार्थी इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इन दोनों प्रोग्राम में से एसटी और एससी विद्यार्थियों को छूट एक प्रोग्राम के लिए दी जाएगी। यानी कि अगर कोई विद्यार्थी स्नातक और सर्टिफिकेट दोनों कार्यक्रम के लिए दाखिला या री-रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसे दोनों कार्यक्रमों में से एक की फीस के लिए छूट दी जाएगी।
शुल्क में छूट के लिए करना होगा आवेदन
शुल्क छूट की इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को केंद्र / राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा, तभी उनको शुल्क में छूट मिलेगी और उनकी शुल्क माफ होगी।
जिन अभ्यर्थियों को नए प्रवेश के दौरान शुल्क में छूट दी जाती है वे भी जुलाई 2021 चक्र में पुन: पंजीकरण के लिए शुल्क में छूट के पात्र होंगे। इग्नू जुलाई प्रवेश 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 जून को शुरू हुई थी। जो उम्मीदवार ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक साइट के माध्यम से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X