फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 10th Kashmir division result declared, 75% pass girls outshine boys

JKBOSE 10th Result: कश्मीर डिविजन के लिए दसवीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Fri, 26 Feb 2021 11:31 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 26 Feb 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
JKBOSE 10th Kashmir division result declared, 75% pass girls outshine boys
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

JKBOSE 10th Result: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कश्मीर जोन के लिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा में 75 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कश्मीर जोन का रिजल्ट शुक्रवार सुबह जारी किया गया है। बोर्ड के मुताबिक, दसवीं की परीक्षा में बैठने वाले कुल 75,132 छात्रों में से 76.09 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 74.04 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अवसर! विदेश में पढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की स्कॉलरशिप
विज्ञापन


ग्रेड ए में कुल छात्रों में से 9441 विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि ग्रेड ए2 में 11,347, ग्रेड बी1 में 11,050 विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षा में 18,626 विद्यार्थी फेल हुए हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं पिछले साल आयोजित हुई थी। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  jkbose.ac.in के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईआईटी तैयार करेंगे इंजीनियरिंग कॉलेजों का सिलेबस, रोजगार भी दिलाएंगे

ऐसे देखें JKBOSE  दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसके अलावा आप डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जो नीचे दिया जा रहा है।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed