फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand Board Exams 2022 JAC Will conduct 10th 12th board exam in offline mode from March 24 

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, इस तारीख से होंगे एग्जाम

Thu, 24 Feb 2022 04:33 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 04:33 PM IST
सार

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन साल 2020 के बाद कराया जा रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Jharkhand Board Exams 2022 JAC Will conduct 10th 12th board exam in offline mode from March 24 
Jharkhand Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संशय को खत्म कर दिया है। बोर्ड ने सूचना दी है कि इन कक्षाओं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से ऑफलाइन मोड में शुरू की जाएंगी। इस साल झारखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं। यह संख्या पिछली बार से अधिक है। बोर्ड द्वारा परीक्षा को सुरक्षित रूप से आयोजित कराने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

Jharkhand Board Exams 2022: परीक्षा का शेड्यूल
झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा को कोरोना से सावधानी बरतते हुए दो पाली में आयोजित किया जाएगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा पहली और बारहवीं कक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jharkhand Board Exams 2022: दिव्यांगों के लिए अलग केंद्र की व्यवस्था
झारखंड बोर्ड ने परीक्षा में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी कराई जाएगी। छात्रों को परीक्षा में प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए अलग से समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन

Jharkhand Board Exams 2022: 2020 के बाद होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन साल 2020 के बाद कराया जा रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। छात्रों को नवीं और ग्यारहवीं कक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर पास कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed