JAC 10th 12th Scrutiny: 10वीं-12वीं के नंबर से नहीं हैं खुश तो स्क्रूटनी के लिए करें आवेदन, यह है प्रक्रिया
Jharkhand Board Class 10th 12th Scrutiny: झारखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है। अब स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विस्तार
JAC Class 10th-12th Scrutiny: झारखंड बोर्ड 10वीं -12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, बोर्ड ने उन्हें स्क्रूटनी की सुविधा दी है। छात्रों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून 2023 तक है।
आवेदन शुल्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने एक पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक मैट्रिक छात्रों को 450 रुपये और इंटर के छात्रों को 750 रुपये का शुल्क प्रति विषय के लिए देना होगा। जेएसी ने साफ किया है कि पहले से मूल्यांकित प्रश्नों को दोबारा से मूल्यांकित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ओएमआर शीट और आंतरिक मूल्यांकन की स्क्रूटनी नहीं की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac-online.com पर जाएं।
-
माध्यमिक या इंटरमीडिएट ऑनलाइन स्क्रूटनी आवेदन लिंक पर जाएं।
-
नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण पूरा करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
-
पोर्टल पर लॉगइन क्रेडेंशियल डालें।
-
स्क्रूटनी के लिए विषयों का चयन करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन पत्र का एक प्रिंट ले लें।
पिछले दिनों झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इसके मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के अनुसार, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 था। झारखंड कक्षा 12वीं के पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई। साइंस स्ट्रीम में 81.45%, कॉमर्स में 88.6% और आर्ट्स में 95.9% पास प्रतिशत दर्ज किया गया।
कमेंट
कमेंट X