JEECUP Counselling 2023: यूपी पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग राउंड, 11 सितंबर से च्वॉइस फिलिंग
JEECUP Counselling 2023: यूपी में पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए विशेष काउंसलिंग राउंड आयोजित किया जाएगा। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए एक विशेष काउंसलिंग राउंड का शेड्यूल जारी किया है। जेईईसीयूपी 2023 स्पेशल राउंड शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
स्पेशल काउंसलिंग राउंड के तहत च्वॉइस फिलिंग 11 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी। वे उम्मीदवार जो मुख्य काउंसलिंग राउंड के दौरान सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने में विफल रहे और जो जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2023 के पहले राउंड में भाग नहीं ले सके, वे इस विशेष काउंसलिंग राउंड के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
बता दें कि फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए विशेष दौर की काउंसलिंग उपलब्ध नहीं है। जिन उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2023 काउंसलिंग के विशेष दौर के तहत सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें दस्तावेज सत्यापन और अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश कल यानी 10 सितंबर, 2023 को यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 के परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने विकल्प भरे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर काउंसलिंग परिणाम देख सकते हैं।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2023 शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार सीट फ्रीज या फ्लोट कर सकते हैं और 11 से 12 सितंबर, 2023 के बीच स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 से 12 सितंबर, 2023 तक जिला सहायता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X