फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP UP Polytechnic Counselling 2023 Round 2 choice filling ends today at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP UP Polytechnic 2023: राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग का आज आखिरी मौका, इस दिन आएगा रिजल्ट

Sat, 26 Aug 2023 09:40 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

JEECUP UP Polytechnic Counselling 2023: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के दूसरे राउंड की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया चल रही है। आज च्वॉइस फिलिंग का आखिरी दिन है। नीचे पढ़िए दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कब आएगा।
 

विज्ञापन
JEECUP UP Polytechnic Counselling 2023 Round 2 choice filling ends today at jeecup.admissions.nic.in
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP UP Polytechnic Counselling Round 2 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) यूपी पॉलिटेक्निक 2023 के चल रहे राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की सुविधा आज बंद करने वाला है। जो भी उम्मीदवार किसी कारण से विकल्प नहीं भर पाए, वे आज हर हाल में इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग के लिए आज तक का समय

काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जो उम्मीदवार पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं, उनके पास अपने फ्लोट विकल्प को संशोधित करने के लिए आज तक का समय है। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के दूसरे राउंड का रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार 28 से 30 अगस्त तक फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकेंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी इसी दौरान आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आप सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं -

  • जेईईसीयूपी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • यहां 'Round 2 Seat Allotment Result of JEECUP Counselling 2023' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • अब आपको यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट आवंटन स्टेटस दिख जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन

दूसरे राउंड की काउंसलिंग तिथियां

दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग/फ्लोट विक्लप में बदलाव के लिए उम्मीदवारों के पास 23 अगस्त से लेकर आज तक का समय है। दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अगस्त को आएगा। ऑनलाइन फ्रिज/फ्लोट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। तीसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग भी इसी दौरान होगी, जिसके बाद 31 अगस्त को तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed