{"_id":"66b070e889fe86e39b091eff","slug":"jeecup-seat-allocation-results-for-round-3-of-admission-to-polytechnic-will-be-released-today-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEECUP: पॉलिटेक्निक में प्रवेश की राउंड 3 के सीट आवंटन के परिणाम आज होंगे जारी, कल से दस्तावेज सत्यापन शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEECUP: पॉलिटेक्निक में प्रवेश की राउंड 3 के सीट आवंटन के परिणाम आज होंगे जारी, कल से दस्तावेज सत्यापन शुरू
Mon, 05 Aug 2024 12:00 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:00 PM IST
सार
पॉलिटेक्निक के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी करने के लिए तैयार है। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार जो काउंसलिंग में पंजीकृत हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
JEECUP Counselling 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलिटेक्निक की दो राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का परिणाम बोर्ड ने जारी कर दिया है। साथ ही 3 राउंड के दस्तावेजों को सत्यापन भी शुरू कर दिया है। राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों 8 अगस्त तक फ्री आप्शन चुनना होगा।
उत्तर प्रदेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उप्र JEECUP 2024 के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी कर रहे हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार जो कि काउंसलिंग के लिए पंजीकृत हैं, वो अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राउंड 3 के लिए दस्तावेज सत्यापन 6 से 8 अगस्त तक होगा। जो उम्मीदवार राउंड 3 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वो 12 अगस्त तक अपनी सीट वापस ले सकते हैं। 6 से 8 अगस्त तक उम्मीदवारों को बचा हुआ शुल्क जमा करना होगा। राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों 8 अगस्त तक फ्री आप्शन चुनना होगा।

JEECUP 2024 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2024
- JEECUP 2024 रैंक कार्ड 2024
- जेईईसीयूपी काउंसलिंग आवंटन पत्र
- योग्यता परीक्षा की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- प्रवासन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दो तस्वीरें
- अधिवास प्रमाणपत्र
- उपर्युक्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट
JEECUP 2024 काउंसलिंग का परिणाम ऐसे जांचें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- परिणाम अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X