फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP round 1 counselling 2023 seat allotment result declared at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Seat Allotment Result: यूपी पॉलिटेक्निक के पहले राउंड का सीट आवांटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 22 Aug 2023 06:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

JEECUP JEECUP Seat Allotment Result: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट इसे देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
JEECUP round 1 counselling 2023 seat allotment result declared at jeecup.admissions.nic.in
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार फटाफट जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

23 से 26 अगस्त के बीच करें ये काम

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें फ्रीज और फ्लोट में से किसी एक चॉइस को चुनने का विकल्प मिलेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच किया जाएगा। जेईईसीयूपी राउंड 2 च्वाइस फिलिंग और फ्लोट विकल्प के लिए संशोधन कल से शुरू होगा। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईईसीयूपी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 सितंबर से शुरू होगा सत्र

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के कुल पांच राउंड होंगे। सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा। जो उम्मीदवार आवंटित सीट वापस लेना चाहते हैं, वे 23 अगस्त से 3 सितंबर के बीच ऐसा कर सकेंगे।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

  • JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको 'Round 1 Seat Allotment Result of JEECUP Counselling 2023 (Server 1)' लिंक दिखेगा इसपर क्लिक करें।
  • अगर यह लिंक काम न कर रहा हो तो इसी के नीचे 'Round 1 Seat Allotment Result of JEECUP Counselling 2023 (Server 2)' लिखा हुआ एक दूसरा लिंक भी मिलेगा।
  • इनमें से किसी एक लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर जेईईसीयूपी राउंड 1 सीट आवंटन का स्टेट्स दिखाई देगा।
  • यूपी पॉलिटेक्निक आवंटन पत्र डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे कहीं संरक्षित करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed