JEECUP Result 2024 Out: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, तुरंत इस लिंक से करें चेक
JEECUP Result 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
JEECUP Result 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज 27 जून, 2024 यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीजेईई परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। परिणाम में प्राप्त कुल अंक और रैंक शामिल होंगे।
जेईईसीयूपी 2024 परिणाम घोषित होने के बाद, अधिकारी योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगे। प्राधिकरण विभिन्न राउंड में जेईईसीयूपी काउंसलिंग आयोजित करेगा। परिणाम घोषित करने के बाद प्राधिकरण जल्द ही जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग तिथियों की घोषणा करेगा।
जेईईसीयूपी परिणाम कैसे जांचें?
जेईईसीयूपी परिणाम 2024 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईईसीयूपी रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- जेईईसीयूपी स्कोरकार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X