JEECUP: जेईईसीयूपी फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग का आवंटन परिणाम जारी, यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियों की लिस्ट
JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023: जेईईसीयूपी फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Pharmacy Special Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी फार्मेसी स्पेशल काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर फीस जमा करनी होगी और आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
23 दिसंबर तक कर सकते हैं फ्रीज
चयनित उम्मीदवार 20 से 23 दिसंबर के बीच फ्रीज विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान दस्तावेज का सत्यापन भी करना होगा। दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी और सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्थापित सहायता केंद्रों पर करना होगा। अभ्यर्थियों को 3250 रुपये सिक्योरिटी राशि और काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
परिषद ने कहा, "वे अभ्यर्थी जिन्होंने मुख्य काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, जो किन्हीं कारणों से प्रवेशित संस्थान में अध्ययन नहीं करना चाहते हैं, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेशित सीट वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।"
निर्धारित अवधि के बाद फीस वापस नहीं की जाएगी। “अपनी प्रवेशित सीटें छोड़ने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।” सभी उम्मीदवारों को 20 से 23 दिसंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फ्रीज करना होगा और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा।
जेईईसीयूपी फार्मेसी काउंसलिंग के लिए तिथियां
| जिला सहायता केन्द्रों पर दस्तावेज सत्यापन | 20 से 23 दिसम्बर शाम 5 बजे तक |
| शेष शुल्क जमा, केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए | 20 से 26 दिसंबर रात्रि 11.59 बजे तक |
| स्वीकृत सीट वापसी | 27 दिसंबर |
| सभी अभ्यर्थियों को उनके आवंटित पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग | 30 दिसंबर |
| कक्षाओं की शुरूआत | 1 जनवरी, 2024 |
कमेंट
कमेंट X