{"_id":"66d9708540c73b88720e5d22","slug":"jeecup-counselling-2024-round-6-choice-filling-start-jeecup-admission-nic-in-check-document-verification-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEECUP Counselling Round 6: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के छठे राउंड की च्वाइस फिलिंग आज से, 8 सितंबर से सीट आवंटन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEECUP Counselling Round 6: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के छठे राउंड की च्वाइस फिलिंग आज से, 8 सितंबर से सीट आवंटन
Thu, 05 Sep 2024 02:19 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:19 PM IST
सार
JEECUP Counselling Round 6: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए काउंसलिंग के छठे राउंड की च्वाइस फिलिंग आज से शुरू हो गई है। छठे राउंड के लिए सीट आवंटन 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
JEECUP Counselling 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Counselling Round 6 Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के छठे राउंड की तारीखों की घोषणा कर दी है। राउंड-6 के लिए आज से आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. के माध्यम से यूपी और अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुका है।
7 सितंबर तक जमा कर च्वॉइस फिलिंग
छठे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in. पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 7 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को जितने चाहें उतने कोर्स और कॉलेज चुनने की अनुमति होगी। इसके बाद, उम्मीदवारों के विकल्पों के आधार पर 8 सितंबर को जेईईसीयूपी सीट आवंटन परिणाम घोषित होगा। पोर्टल पर अधिकतम संख्या में पाठ्यक्रम विकल्प प्रविष्ट किए जा सकेंगे।
लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध Forget Password का चयन कर पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है। या फिर परिषद के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। जेईईसीयूपी राउंड 6 काउंसलिंग 2024 में सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवार 13 सितंबर तक प्रवेश वापस ले सकते हैं। कक्षाएं 15 सितंबर, 2024 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
JEECUP Conselling 2024 Eigibility
चतुर्थ चरण की काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी सहायता केन्द्रों के माध्यम से अपने अभिलेखों का सत्यापन नहीं करा पाए हैं।
जिन लोगों को मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग के पांचवें चरण तक सीटें आवंटित नहीं हुई हैं।
जो लोग जेईईसीयूपी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए हैं, वे काउंसलिंग के छठे चरण में भाग लेने के पात्र होंगे।
उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी छठे चरण की जेईईसीयूपी काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। छठे चरण में अभ्यर्थियों को आवंटित सीटें स्वतः ही फ्रीज हो जाएंगी।
सीट स्वीकृति शुल्क विवरण
सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थाओं में सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थियों को सीट स्वीकृति शुल्क 3,000 रुपये एवं काउंसलिंग शुल्क 250 रुपये अर्थात कुल 3,250 रुपये जमा कराने होंगे, सहायता केन्द्रों के माध्यम से अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा तथा शेष शिक्षण शुल्क काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार जमा करना होगा।

कमेंट
कमेंट X