JEECUP 2025 Admit Card: यूपी पॉलिटेक्निक ग्रुप ए परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड
JEECUP 2025 Admit Card Out: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक ग्रुप ए परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इसे नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2025 Admit Card: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक ग्रुप ए परीक्षा के लिए JEECUP 2025 का एडमिट कार्ड 27 मई 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
परीक्षा का आयोजन 5 जून से 13 जून 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं जैसे कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर। इसके अलावा इसमें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी होते हैं जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। किसी भी गलती या विसंगति की स्थिति में छात्र तुरंत JEECUP कार्यालय से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- नीली या काली बॉल पेन
परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
- किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री या नोट्स
- पारदर्शी से अलग पाउच, बैग या कोई अन्य निजी वस्तु
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आप jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब "JEECUP 2025 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X