फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Admit Card 2022 Download UPJEE Hall Tikcets at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP 2022: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा छह जून से, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

Mon, 30 May 2022 08:31 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 08:31 AM IST
सार

Download JEECUP Admit Card 2022: UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा छह जून से आयोजित की जाने वाली है। 

विज्ञापन
JEECUP Admit Card 2022 Download UPJEE Hall Tikcets at jeecup.admissions.nic.in
UPJEE Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JEECUP 2022 Admit Card UPJEE Polytechnic: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक (UP JEE Polytechnic) परीक्षा 2022 छह जून से आयोजित की जाने वाली है। यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा 10 जून, 2022 तक चलेगी। इसके लिए, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने वाले हैं। 

विज्ञापन

UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जेईई सीयूपी (JEE CUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड आजकल में जारी करने की संभावना है। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

UPJEE Polytechnic परीक्षा में आगे कब क्या होगा?

  1. 06-06-2022 से  09-06-2022 तक, ग्रुप- A & E1, E2
  2. 10-06-2022, ग्रुप- B, C, D, F, G, H, I & K
  3. 11-06-2022 से 12-06-2022 (आरक्षित दिवस)
  4. ग्रुप- L हेतु साक्षात्कार की तिथियां ससमय सूचित की जाएंगी।
  5. उत्तर कुंजी 11 से 13 जून के मध्य जारी की जाएगी।
  6. उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 13 से 15 जून तक का समय मिलेगा। 
  7. उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट 17 जून तक जारी कर दिया जाएगा। 
  8. काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त तक जारी रहेगी।
  9. उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों का नया सत्र 01 अगस्त, 2022 से शुरू होगा।

 

JEECUP 2022 UPJEE Polytechnic एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें (जब उपलब्ध हो)।
  3. अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद आपका यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।

 

विज्ञापन

JEECUP UPJEE 2022 परीक्षा का पेपर पैटर्न

यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed