{"_id":"66fe888d6b9c2e6b9e082685","slug":"jeecup-2024-counselling-round-7-begins-at-jeecup-admissions-nic-in-last-date-to-apply-october-6-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEECUP 2024 Counselling: जीकप सातवें राउंड के लिए आज से करें आवेदन, सात अक्तूबर को जारी होगा सीट आवंटन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEECUP 2024 Counselling: जीकप सातवें राउंड के लिए आज से करें आवेदन, सात अक्तूबर को जारी होगा सीट आवंटन
Fri, 04 Oct 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:00 AM IST
सार
JEECUP 2024 Counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज 4 अक्तूबर, 2024 से जीकप सातवें राउंड के लिए चॉइस फिलिंग शुरू करेगा। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबासइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEECUP Counselling 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2024 Counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज से जीकप राउंड-7 के लिए आवेदन प्रकिया शुरू करेगा। राउंड-7 काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है।
विज्ञापन
जीकप काउंसलिंग पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को पिछले जीकप 2024 काउंसलिंग सत्रों में सीटें आवंटित नहीं की गई हैं, वे चल रही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। सीट परिणाम आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सातवें राउंड के लिए जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 3,000 रुपये की सीट स्वीकृति फीस और 250 रुपये की काउंसलिंग फीस देनी होगी। उम्मीदवारों को सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा। ट्यूशन फीस का भुगतान जीकप 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जीकप 2024 अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी का प्रोविजनल प्रवेश पत्र एवं अन्य सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे अंक पत्र, जाति, आप, निवास, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि लेकर संबंधित संस्थान अभ्यर्थी के पसंदीदा संस्थान में प्रवेश देगा।
कमेंट
कमेंट X