UP JEE CUP 2023: यूपी जेईई सीयूपी त्रुटि सुधार विंडो 27 जून को हो जाएगी बंद; यहां जानें पूरी प्रक्रिया
UP JEE CUP 2023 Correction Window: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (UPJEE 2023) के लिए अपने आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 जून, 2023 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP JEE CUP 2023 Correction Window: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (UPJEE 2023) के लिए अपने आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 जून, 2023 है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर परीक्षा के लिए अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
UP JEE CUP 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। यूपी जेईई उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर उपलब्ध अधिसूचना में देख सकते हैं।
UP JEE CUP 2023 आवेदन शुल्क
उम्मीदवार सामान्य/ ओबीसी वर्ग के आवेदकों को प्रति आवेदन 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क लागू है।
UP JEE CUP 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं। -
मुख पृष्ठ पर, “संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन में सुधार” पर क्लिक करें। -
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें। -
आवेदन पत्र की जांच करें, सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X