फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Topper 2022 Sneha Pareek Got 100 Percentile in JEE Main Session 1 Result Know Her Success Story

JEE Mains Result 2022: जेईई मेन जून सत्र में स्नेहा पारीक को मिले 100 पर्सेंटाइल, पढ़ें उनका सक्सेस मंत्र

Mon, 11 Jul 2022 01:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 01:46 PM IST
सार

JEE Mains Result 2022: स्नेहा पारीक के पिता राजीव पारीक व्यवसायी हैं तथा मां सरिता पारीक गृहिणी हैं। स्नेहा ने बताया कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
JEE Main Topper 2022 Sneha Pareek Got 100 Percentile in JEE Main Session 1 Result Know Her Success Story
Sneha pareek - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने  JEE Mains जून सत्र की परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षण एजेंसी ने परिणाम को आधी रात को जारी किया। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को अब आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

स्नेहा पारीक को मिले 100 परसेंटाइल
असम की स्नेहा पारीक को जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई कोटा से की है। उनकी कामयाबी की चर्चा अब देश भर में हो रही है। स्नेहा इससे पहले किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। अपनी कामयाबी पर अब स्नेहा पारीक ने भी बयान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 12 घंटे पढ़ाई
JEE Mains में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाली स्नेहा पारीक ने बताया कि वह रोजाना 12 घंटे पढ़ाई करती थी। सुबह कोचिंग जाकर कोचिंग के बाद भी वह वहीं रुक कर पढ़ाई करती थी। इसका कारण उन्होंने अच्छे माहौल को बताया है, जिससे पढ़ाई में मदद मिलती है। स्नेहा ने बताया कि उनका फोकस अब जेईई एडवांस में सफल होने की है।
विज्ञापन

प्रैक्टिस टेस्ट से मिली मदद
स्नेहा पारीक ने बताया कि उन्हें परीक्षा में सफल होने में प्रैक्टिस टेस्ट से काफी मदद मिली। उन्होंने बताया प्रैक्टिस टेस्ट का पैटर्न और डिफीकल्टी लेवल करीब-करीब जेईई मेन जैसा होता है। इसकी मदद से मेन के पेपर में परेशानी नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनकी कोचिंग के टीचर भी काफी अनुभवी और सपोर्टिव हैं। 

आईआईटी बॉम्बे से बीटेक का सपना
स्नेहा पारीक के पिता राजीव पारीक व्यवसायी हैं तथा मां सरिता पारीक गृहिणी हैं। स्नेहा ने बताया कि उन्हे कामयाब होने की प्रेरणा अपने माता-पिता से ही मिली। स्नेहा ने बताया कि वह आगे चलकर आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed