फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains Result 2022 24 Students gets 100 percentile in final result

JEE Mains Result 2022: जेईई मेन परीक्षा में 24 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 08 Aug 2022 11:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 11:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया है कि अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण पांच उम्मीदवारों का जेईई-मेन परिणाम रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
JEE Mains Result 2022 24 Students gets 100 percentile in final result
JEE Mains Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने  JEE Mains सेशन-2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने फाइनल अंक भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। परीक्षा के परिणाम के जारी होन के बाद लाखों की संख्या में छात्रों को राहत मिली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
विज्ञापन



इनके परिणाम नहीं हुए जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया है कि अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण पांच उम्मीदवारों का जेईई-मेन परिणाम रोक दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को जारी हुए परिणाम
एनटीए की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा, 2022 के परिणाम को देर रात जारी किया गया है। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। ये जानकारियां उम्मदवारों को उनके आवेदन पत्र या प्रवेश पत्र पर आसानी से मिल जाएंगी।  
विज्ञापन

जेईई एडवांस के लिए आवेदन आज से
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज शाम 04 बजे से शुरू कर दिया जाएगी। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकेंगे। JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 07 जुलाई, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के परिणाम में देरी के कारण इसमें देरी हुई है।

कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको हों पेज पर ही सेशन-2 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और रोल नंबर को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed