फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2023 Session 1 Final Answer Key Out at jeemain.nta.nic.in check results at ntaresults.nic.in

JEE Main 2023: जेईई मेन पहले चरण की फाइनल आंसर की जारी, एनटीए ने ड्रॉप किए पांच सवाल, ऐसे देखें

Tue, 07 Feb 2023 09:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 09:02 AM IST
सार

JEE Main 2023 Final Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जनवरी सत्र के पेपर 1 यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Exam) JEE Main 2023 की फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
JEE Mains 2023 Session 1 Final Answer Key Out at jeemain.nta.nic.in check results at ntaresults.nic.in
JEE Mains 2023 Session 1 Final Answer Key Out - फोटो : NTA

विस्तार

JEE Mains 2023 Session 1 Final Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 के पहले चरण की परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न-पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेस भी जारी किए जा चुके हैं। जेईई मेन की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जनवरी सत्र के पेपर 1 यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Exam) JEE Main 2023 की फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन फाइनल आंसर की 2023 तक पहुंच सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ntaresults.nic.in पर जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। नौ लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक JEE Mains 2023 Result के लिए इंतजार कर रहे थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains 2023 एनटीए ने पांच सवालों को ड्रॉप किया

जेईई मेन अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर विचार करने के बाद एनटीए ने जेईई पेपर 1 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। एनटीए ने जेईई मेन फाइनल आंसर की में पांच सवालों को ड्रॉप भी किया है, जिसे उसने वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।  इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जनवरी सत्र पेपर 1 यानी बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए जेईई मेन 2023 के पहले चरण का परिणाम भी घोषित कर दिया है। JEE Mains 2023 Session 1 Result देखने की आसान प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं। जेईई मेन का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। 

 

विज्ञापन

JEE Mains 2023 पेपर 1 फाइनल आंसर की कैसे चेक करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर जेईई मेन्स 2023 पेपर 1 फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने सवालों के जवाब की जांच करें और प्रतिक्रियाओं को सत्यापित करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन सत्र 1 पेपर 1 अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed