10:33 PM, 08-Mar-2021
इस लिंक से देखें अपना परिणाम
जेईई मेन परीक्षा 2021 का परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर
क्लिक करें।
10:22 PM, 08-Mar-2021
परीक्षा के लिए कुल 742 पर्यवेक्षक किए गए थे तैनात
जेईई मेन परीक्षा 2021 के सुचारू और निष्पक्ष आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों पर कुल 742 पर्यवेक्षक तो तैनात किया गया था। इनके अलावा 261 शहर समन्वयक, 19 क्षेत्रीय समन्वयक, 06 विशेष समन्वयक और 02 राष्ट्रीय समन्वयक भी तैनात किए गए थे।
10:11 PM, 08-Mar-2021
इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा
जेईई मेन 2021 परीक्षा इस वर्ष 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल थीं।
09:47 PM, 08-Mar-2021
इन छह अभ्यर्थियों का स्कोर 100 एनटीए
जेईई मेन 2021 में 100 एनटीए स्कोर पाने वाले छह अभ्यर्थियों में राजस्थान के साकेत झा, दिल्ली के प्रवर कटारिया, दिल्ली से ही रंजिम प्रबल दास, चंडीगढ़ से गुरमृत सिंह, महाराष्ट्र से सिद्धांत मुखर्जी और गुजरात से अनंत कृष्ण किदाम्बी का नाम शामिल है।
09:43 PM, 08-Mar-2021
छह छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया
जेईई मेन फरवरी 2021 सत्र में छह छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर परचम लहराया है। वहीं 41 छात्र टॉपर्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
09:22 PM, 08-Mar-2021
शिक्षा मंत्री निशंक ने दी बधाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रिय छात्रों, जेईई (मुख्य) फरवरी सत्र 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पिछले साल तक, परीक्षा केवल 3 भाषाओं में होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और परिणाम 10 दिनों में घोषित किए गए हैं। यह एनटीए की बड़ी उपलब्धि है।
09:09 PM, 08-Mar-2021
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 6.52 लाख (6,52,627) अभ्यर्थी इसमें बैठे थे। अभ्यर्थी nta.ac.in, ntaresults.nic.in, jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि बीई या बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। जानकारों के मुताबिक, इस साल जेईई मेन की कटऑफ सूची 90 प्रतिशत अंक तक जा सकती है।
04:47 PM, 08-Mar-2021
जेईई में छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे।
02:54 PM, 08-Mar-2021
नेगेटिव मार्किंग नहीं
एनटीए ने जेईई मेन 2021 के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया था। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा।
02:17 PM, 08-Mar-2021
हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार
बता दें कि हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा के लिए पंजीकरण कराते हैं।
कमेंट
कमेंट X