{"_id":"5f5894986a176d25c6178456","slug":"jee-mains-2020-results-to-be-announced-soon-says-education-minister-pokhriyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन रिजल्ट को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Mains 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन रिजल्ट को लेकर कही ये बात
Wed, 09 Sep 2020 02:08 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ramesh pokhariyal nishank
- फोटो : social media
JEE Mains 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जल्द होगी। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने जेईई मेन परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुक्रिया कहा और बताया कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होगी।
विज्ञापन
My heartfelt thanks to all students and parents for reposing trust in the government and participating in #JEEMain exam. Process for result declaration has begun and results will be announced soon. @PIB_India @MIB_India @EduMinOfIndia @DDNewslive
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 9, 2020
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सरकार पर भरोसा जताने और जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों और अभिभावकों को मेरा हार्दिक धन्यवाद। परिणाम घोषणा की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।' गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की देख सकते हैं और कल तक चैलेंज भी कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच हुआ है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X