फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Session 3 Maharashtra Students Affected By Rain To Get Another Chance, Says Dharmendra Pradhan

जेईई मेन सत्र 3: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Sat, 24 Jul 2021 08:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 24 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के छात्रों को जेईई सत्र 3 के लिए एक और अवसर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
JEE Main Session 3 Maharashtra Students Affected By Rain To Get Another Chance, Says Dharmendra Pradhan
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के छात्रों को जेईई सत्र 3 के लिए एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सूबे के छात्र समुदाय की सहायता के लिए मैंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को उन सभी उम्मीदवारों को एक और अवसर प्रदान करने की सलाह दी है, जो परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Manipur 12th Result 2021: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 5 चरणों के जरिए ऐसे देखें परिणाम
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि बारिश से प्रभावित इलाकों के छात्रों के लिए परीक्षा फिर से होगी। जो छात्र बारिश और भूस्खलन के कारण परीक्षा नहीं दे पाएंगे, उनके लिए जेईई सत्र 3 की परीक्षा का फिर से आयोजन कराया जाएगा। 25 जुलाई और 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा में बारिश के कारण शामिल नहीं हो पाने वाले छात्रों के लिए एनटीए फिर से परीक्षा कराएगी। हालांकि, अभी जेईई री-एग्जाम की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा के छात्र जो राज्य में भारी बारिश के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य सत्र 3 में शामिल नहीं हो पाएंगे, वह फिर से परीक्षा दे सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-RBSE 12th Result 2021: 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी, एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं परिणाम

जेईई मेन का तीसरा सत्र 20, 22, 25 और 27 जुलाई को निर्धारित किया गया है। एनटीए ने पहले ही 20 जुलाई और 22 जुलाई को जेईई मेन सत्र 3 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। जेईई मेन के तीसरे सत्र के लिए 7,09,519 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed