JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main 2022 की सत्र एक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीती रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। अब इसे चेक करने का लिंक भी आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं परीक्षा का परिणाम चेक करने का आसान सा तरीका।
JEE Main Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। बता दें कि JEE Main आवेदन की संख्या के आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। डेटा के मुताबिक 9 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
JEE Main Result 2022: उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने हाल ही जेईई मेन परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था। इसके बाद इस उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी ने फाइनल आंसर की/उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। बता दें कि चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे। परिणाम के जारी होते ही लाखों की संख्या में छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
JEE Mains Result: कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?
परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
- www.jeemain.nta.nic.in 2022
- nta.ac.in
- ntaresults.nic.in result 2022
कमेंट
कमेंट X