फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main April 2020 registration application date NTA JEE Mains 2 full schedule here

JEE Main 2020: अप्रैल की परीक्षा के लिए कब से होंगे आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 27 Jan 2020 12:53 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 27 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
JEE Main April 2020 registration application date NTA JEE Mains 2 full schedule here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

JEE Main April 2020: जनवरी की इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main - Joint Entrance Examination) के नतीजे कुछ दिनों पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब अभ्यर्थियों को अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन का इंतजार है। कई छात्र-छात्राएं तो जनवरी की परीक्षा देने के बाद से ही अप्रैल की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


इस बीच हम आपको जेईई मेन अप्रैल 2020 का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? परीक्षा कब होगी और परिणाम कब आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2 जेईई मेन 2 के नाम से भी जानते हैं) का शेड्यूल इस तरह रहेगा -

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 7 फरवरी 2020 से होगी। आवेदन का लिंक एक महीने तक सक्रिय रहेगा।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किए जाएंगे।
  • जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2) का आयोजन 3 अप्रैल 2020 से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा।
  • इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2020 तक की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UPSEE 2020: उत्तर प्रदेश में करीब 1.5 लाख सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू, समझें पेपर पैटर्न


 

हालांकि एनटीए ने जेईई मेन जनवरी 2020 के परिणाम की घोषणा के लिए भी 30 / 31 जनवरी की तारीख बताई थी। लेकिन नतीजे तय समय से काफी पहले (17 जनवरी) जारी कर दिए गए। 

जो अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, उनका बेस्ट स्कोर (जिस परीक्षा में ज्यादा अंक मिले हों) माना जाएगा और उसके आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर ये भी तय होगा कि किन ढाई लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बता दें कि ये दूसरा साल है जब जेईई की दो परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। एनटीए ने 2019 से ये व्यवस्था लागू की थी।  

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed