फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main answer key 2020 released, here’s direct link to download

JEE Main 2020: एनटीए ने जारी की 'आंसर की', जानिए कब आएगा रिजल्ट?

Wed, 09 Sep 2020 10:32 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 09 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
JEE Main answer key 2020 released, here’s direct link to download
जेईई मेन 2020 - फोटो : एनटीए की वेबसाइट

JEE Main 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2020 परीक्षा की 'आंसर की' जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा दी है, वो अपनी आंसर की jeemain.nta.nic.in  पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी 'आंसर की' को चैलेंज भी दे सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका कोई उत्तर सही है, तो इस स्थिति में वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। ध्यान रहे कि आंसर की को चैलेंज अभ्यर्थी दस सितंबर तक ही दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को हर प्रश्न के आंसर को चुनौती देने के लिए दो सौ रुपये का शुल्क देना होगा।इस साल जेईई मेन की परीक्षा एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच आयोजित हुई हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर को आ सकता है। छात्र अपनी आंसर की डाउनलोड करने के बाद इसे देख सकते हैं। बता दें कि जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 23 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित करके 27 सितंबर कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस साल 80 से 85 फीसदी छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed