फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2027 Registration: NTA Advises Aadhaar Re-KYC Through DigiLocker Before Applying

जेईई मेन 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें!: एनटीए ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस, आवेदन से पहले ये काम करने की दी सलाह

Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

एनटीए ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले डिजिलॉकर के जरिए आधार री-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी है। आवेदन में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाणपत्र से मेल खाने चाहिए। सेशन 1 की परीक्षा जनवरी 2027 में होगी।
 

विज्ञापन
JEE Main 2027 Registration: NTA Advises Aadhaar Re-KYC Through DigiLocker Before Applying
JEE Main 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जरूरी निर्देश दिए हैं। एजेंसी ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के जरिए अपनी आधार री-केवाईसी पूरी कर लें। इससे आवेदन के दौरान पहचान सत्यापन और आगे की प्रक्रिया में बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ी गड़बड़ियों से बचने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन


एनटीए की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, उम्मीदवारों को डिजिलॉकर, जनपरिचय या ई-प्रमाण (MeriPehchaan) में अपने ही लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना चाहिए। जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

आवेदन फॉर्म में नाम और जन्मतिथि का रखें ध्यान

एनटीए ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी का विशेष ध्यान रखने को कहा है। फॉर्म में दर्ज नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाणपत्र या मार्कशीट में दी गई जानकारी से मेल खाने चाहिए। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी जानकारी जांच लें और आगे जारी होने वाले निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिलॉकर पर आधार री-केवाईसी कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से डिजिलॉकर पर आधार री-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  1. डिजिलॉकर में लॉगिन करें: अपने डिजिलॉकरअकाउंट में साइन इन करें।
  2. Issued Documents खोलें: इस सेक्शन में उपलब्ध आधार दस्तावेज खोजें।
  3. Refresh विकल्प चुनें: आधार कार्ड के पास दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करके ‘Refresh’ विकल्प चुनें।
  4. सहमति दें: स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सहमति संबंधी जानकारी पढ़ें और आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दें।
  5. ओटीपी से सत्यापन करें: आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  6. प्रक्रिया पूरी होने दें: प्रमाणीकरण सफल होने तक प्रतीक्षा करें।
  7. अन्य दस्तावेज रिफ्रेश करें: आधार री-केवाईसी पूरी होने के बाद डिजिलॉकर में अन्य दस्तावेजों को भी रिफ्रेश करें, ताकि उनकी जानकारी अपडेट हो सके।

डिजिलॉकर एप के अलग-अलग वर्जन में विकल्पों की स्थिति या स्क्रीन थोड़ी अलग दिखाई दे सकती है।


 

जेईई मेन 2027 की परीक्षा कब होगी?

एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2027 की परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी।

 
परीक्षा सेशन निर्धारित समय
सेशन 1 जनवरी 2027
सेशन 2 अप्रैल 2027
 

परीक्षा की सटीक तारीखों से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखने चाहिए।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन से पहले डिजिलॉकर के जरिए आधार री-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी गई है।
  • डिजिलॉकर, जनपरिचय या ई-प्रमाण पर अपने ही लॉगिन का इस्तेमाल करें।
  • आवेदन में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाणपत्र या मार्कशीट के अनुसार भरें।
  • जेईई मेन 2027 से जुड़े नए नोटिस और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed