JEE Main 2024: जेईई मेन सत्र 2 के लिए आज से करें पंजीकरण, जानें कौन कर सकता है आवेदन
JEE Main 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य सत्र 2 के लिए पंजीकरण विंडो आज से खुल रही है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़िए कौन आवेदन करने का पात्र है।
विस्तार
JEE Main 2024 session 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य सत्र 2 का आवेदन पत्र आज उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के इच्छुक उम्मीदवार जो जेईई मेन 2024 अप्रैल सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म जमा करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा तिथियों के अनुसार, एनटीए 1 से 15 अप्रैल तक बीई, बीटेक, बीआर्क पेपर 1 और 2 आयोजित करेगा। सत्र 2 एनटीए ने 1 फरवरी को जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा संपन्न की और परिणाम 12 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
एनटीए ने कहा, "जेईई (मेन) – 2024 के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दौरान पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति के रूप में माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर और ई-मेल प्रदान करना अनिवार्य है, अंतिम स्कोर कार्ड उन्हें भी भेजा जाएगा।"
जेईई मेन 2024 फॉर्म: लॉगिन विकल्प
इस वर्ष, एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को जेईई मेन स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड जैसे अपने दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए उमंग और डिजीलॉकर के एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म की सुविधा प्रदान की है।
आवेदकों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) पोर्टल के माध्यम से एक डिजी लॉकर खाता बनाने की भी सलाह दी जाती है। उन्हें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स आईडी (एबीसी) आईडी, पासपोर्ट नंबर, पैन कार्ड नंबर या आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉगिन करने की भी अनुमति होगी।
हालांकि, जो छात्र डिजीलॉकर अकाउंट नहीं बनाना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर प्रवेश समय से एक घंटा पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।
जेईई मेन 2024 सत्र 2: कौन पात्र है?
अभ्यर्थियों को एक सत्र या दोनों सत्रों के लिए एक साथ आवेदन करने और तदनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का विकल्प दिया गया था। जिन लोगों ने पहले ही दोनों सत्रों में उपस्थित होने का विकल्प चुना है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने 2022, 2023 में कक्षा 12, इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या जो 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई मेन्स 2024 में उपस्थित होने के पात्र हैं।
परीक्षा में अपने अंकों में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को दो सत्रों में उपस्थित होने का अवसर प्रदान किया गया था। एनटीए ने कहा कि "इससे एक साल ड्रॉप होने की संभावना कम हो जाएगी और ड्रॉपर्स को पूरा साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।"
अभ्यर्थियों को दोनों सत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, यदि कोई अभ्यर्थी जेईई मेन जनवरी और अप्रैल सत्र में उपस्थित होता है, तो रैंक सूची तैयार करते समय सर्वश्रेष्ठ जेईई मेन एनटीए स्कोर पर विचार किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X