फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2024 Session 1 Registration to end tomorrow apply at jeemain.nta.ac.in

JEE Main 2024: जेईई मेन के पहले सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें आवेदन

Wed, 29 Nov 2023 03:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 29 Nov 2023 03:59 PM IST
सार

NTA JEE Mains Registration 2024: जेईई मेन के पहले सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक आ चुकी है। इंजीनियरिंग दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2024 Session 1 Registration to end tomorrow apply at jeemain.nta.ac.in
NTA JEE mains registration 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA JEE Mains 2024 Registration Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के लिए पंजीकरण करने की विंडो गुरुवार, 30 नवंबर 2023 को बंद कर दी जाएगी। जेईई मेन 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन जनवरी सत्र 24 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जबकि अप्रैल सत्र 01 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन

NTA JEE Mains 2024 जेईई मेन 13 भाषाओं में होगी 

जेईई मेन 2024 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल है। जेईई मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains 2024 शैक्षणिक योग्यता

एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए, सामान्य/ओबीसी आवेदकों के पास 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक होने चाहिए, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए। जेईई मेन परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा मानदंड नहीं है।

विज्ञापन

NTA JEE Mains 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  • जेईई मेन 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, जेईई मेन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।

  • जेईई मेन सबमिट किए गए आवेदन पत्र पीडीएफ को सेव करें और आगे के लिए प्रिंट आउट ले लें
     

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed