फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Application Process Going On, No Extra Attempt for JEE Main Advanced 2023

JEE Main 2023: जेईई मेन के लिए आवेदन जारी; जेईई एडवांस्ड में नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा अटेम्प्ट

Mon, 26 Dec 2022 04:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 04:30 PM IST
सार

JEE Main-Advanced 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 Application Process Going On, No Extra Attempt for JEE Main Advanced 2023
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main-Advanced 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इधर, एनआईटी ट्रिपल आईटी में प्रवेश बोर्ड पात्रता को लेकर असमंजस भी बरकरार है। विद्यार्थी 75 प्रतिशत बोर्ड पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं और आवेदन करने में देरी कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 है। 

विज्ञापन

JEE Main-Advanced 2023 ऐसे समझें एक्स्ट्रा अटेप्ट को

आईआईटी, गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जा रही जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा चार जून को होगी। इस परीक्षा में 2022 व 2023 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे तथा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे, क्योंकि जेईई एडवांस्ड की 12वीं बोर्ड पात्रता पहली बार 12वीं परीक्षा में बैठने वाले वर्ष से गिनी जाती है और लगातार दो सालों तक ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने का अवसर मिलता है। गत दो वर्षों में कोरोना के चलते सरकार ने एक एक्स्ट्रा अटेम्प्ट उन विद्यार्थियों को दिया था, जिन्होंने उस वर्ष की 12वीं बोर्ड पात्रता को देखते हुए दो अटेम्प्ट नहीं दे पाए थे। इस वर्ष कोई एक्स्ट्रा अटेम्प्ट नहीं दिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main-Advanced 2023 जेईई मेन 75 फीसदी का कोई मापदंड नहीं

इस बीच, करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट कहते हैं कि जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना ही पात्रता है। इसके लिए 75 प्रतिशत का कोई मापदंड नहीं है। अब ऐसे विद्यार्थी जिनका 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत एवं कैटेगरी में 65 प्रतिशत नहीं है, उन्हें भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश के कई बड़े तकनीकी शिक्षण संस्थान जो कि एनआईटी व ट्रिपल आईटी के समकक्ष हैं, इनमें प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत प्राप्तांकों की बाध्यता नहीं है। विद्यार्थी जेईई मेन की रैंक एवं एनटीए स्कोर के आधार पर इन कॉलेजों के लिए अलग से आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। 

 

विज्ञापन

JEE Main-Advanced 2023 नौ स्टेट में अदर स्टेट कोटे से दाखिला संभव

इन संस्थानों में ट्रिपल आईटी हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, डीटीयू एनएसआईटी दिल्ली, एलएनएमआईआईटी जयपुर, निरमा अहमदाबाद, जेपी नोएडा, थापर पटियाला, जामिया दिल्ली, एआईटी पुणे, आईआईएससी बेंगलुरु शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जेईई मेन के आधार पर ही करीब नौ स्टेट ऐसे हैं जो अदर स्टेट कोटे से जेईई मेन के आधार पर ही काफी पीछे की रैंक आने पर प्रवेश देते हैं, जिनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा शामिल हैं। इन राज्यों के कॉलेजों में प्रवेश पात्रता 75 प्रतिशत से बहुत कम है। इन सभी राज्यों के तकनीकी संस्थानों में हर वर्ष जेईई मेन के आधार पर हजारों विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।

 

JEE Main-Advanced 2023 रैंक पर यहां 75 फीसदी की बाध्यता नहीं

जेईई एडवांस्ड की रैंक के आधार पर आईआईटी के अतिरिक्त कई तकनीकी एवं रिसर्च के संस्थान ऐसे भी हैं जहां पर 12वीं बोर्ड पात्रता 75 फीसदी से कम है। इन संस्थानों में आईआईएसईआर मोहाली व अन्य कैंपस, आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईएसटी त्रिवेंद्रम, आरजीआईपीटी रायबरेली, आईआईएपी विशाखापट्टनम संस्थान शामिल है, इन संस्थानों में भी विद्यार्थी बोर्ड पात्रता पूरी नहीं होने पर प्रवेश ले सकता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed