फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022: Students to get only two attempts instead of four from this Year

जेईई मेन 2022: इस साल चार की बजाय दो सत्र करवाने की तैयारी, एनटीए ने हितधारकों के साथ बैठक में दिया प्रस्ताव

Thu, 17 Feb 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Feb 2022 06:49 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत अभी तक 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं हो पायी है। बोर्ड परीक्षाओं में देरी को देखते हुए जेईई मेन 2022 की परीक्षा चार सत्रों की बजाय दो सत्रों में आयोजित करवाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
JEE Main 2022: Students to get only two attempts instead of four from this Year
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिले की ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन जेईई मेन 2022 इस साल चार  सत्रों की बजाय दो सत्र में आयोजित की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, शिक्षा मंत्रालय समेत अन्य हितधारकों की बैठक में यह प्रस्ताव आया है। हालांकि सरकार की ओर से अभी चार की बजाय दो बार आयोजित करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह प्रस्ताव आईआईटी, सामान्य इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू करने को लेकर लाया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत अभी तक 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं हो पायी है। बोर्ड परीक्षाओं में देरी को देखते हुए जेईई मेन 2022 की परीक्षा चार सत्रों की बजाय दो सत्रों में आयोजित करवाने का प्रस्ताव है। दरअसल, जेईई मेन 2022 की मेरिट के आधार पर आगे जेईई एडवांस्ड 2022 भी आयोजित होगी। यदि जेईई मेन 2022 के चार सत्रों का आयोजन किया जाता है तो फिर देरी होगी।
विज्ञापन


क्योंकि अप्रैल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित होनी है। ऐसे में जेईई मेन के चार सत्र इस वर्ष आयोजित करना संभव नहीं है। इसके अलावा नीट में भी छात्र भाग लेते हैं। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक प्रोग्राम में संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट से दाखिले होने हैं। इन सभी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्रों को समय देना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भी देरी होगी। इसलिए एनटीए ने हितधारकों के समक्ष यह प्रस्ताव दिया है कि जेईई मेन 2022 को पहले की तरह इस बार चार सत्र की बजाय दो सत्र में आयोजित किया जाए। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र में देरी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई एडवांस्ड 2022 की विंडो जल्द होगी ओपन
आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 को लेकर पोटर्ल ओपन कर दिया है। इस साल जेईई एडवांस्ड 2022 का आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी बॉम्बे को मिली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जैसे ही जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जारी करेगी, उसी के आधार पर आईआईटी बॉम्बे भी जेईई एडवांस्ड 2022 की घोषणा कर देगा। इसलिए आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 पोटर्ल पर छात्रों को लगातार चैक करते रहने का निर्देश दिया है। 


2019 में दो सत्र से चार सत्र में किया गया था तब्दील
वर्ष 2019 में जेईई मेन दो सत्र से बढ़ाकर चार सत्र में आयोजित करने का फैसला लिया गया था। उस समय जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में चार सत्र में जेईई मेन का आयोजन का फैसला हुआ था। छात्र चार सत्र में भाग ले सकते थे। इन चार सत्र में से बेस्ट स्कोर के आधार पर आगे मेरिट बनती थी। इस फैसले का छात्रों को सबसे अधिक फायदा हुआ था। क्योंकि उन्हें चार सत्र में जेईई मेन में भाग लेने का मौका मिला। इससे बोर्ड परीक्षा के साथ वे राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी आराम से कर सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed