JEE Main 2022: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 के स्कोर कार्ड घोषित, यहां ऐसे चेक करें रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2022 पेपर 2 का परिणाम गुरुवार, 01 सितंबर, 2022 को घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022 Results: 64 हजार छात्रों ने दी थी पेपर 2 की परीक्षा
जेईई मेन पेपर 2 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया था। परीक्षा बी. आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 64 हजार छात्र मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दूसरे सत्र के पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए थे। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 पेपर 1 और पेपर 2 के परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए थे।
परीक्षा में सफल उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग और जेएसी यानी जैक काउंसलिंग 2022 में भाग ले सकेंगे। चुने गए सभी उम्मीदवार देश भर के आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT), प्रमुख विश्वविद्यालयों में कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
JEE Main 2022: दूसरे चरण के पेपर 2 का परिणाम जांचने के लिए कदम
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
चरण 2: अब यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2022 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अपना लॉग इन विवरण यानी रोल नंबर, जन्म तिथि और आवश्यकतानुसार कैप्चा दर्ज करें। -
चरण 4: जेईई मेन्स पेपर 2 परिणाम और रैंक कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। -
चरण 5: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट प्राप्त करें।
कमेंट
कमेंट X