फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Session 2 Paper 2 Results Declared, Get Results at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2022: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 के स्कोर कार्ड घोषित, यहां ऐसे चेक करें रिजल्ट

Thu, 01 Sep 2022 09:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 09:33 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2022 पेपर 2 का परिणाम गुरुवार, 01 सितंबर, 2022 को घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
JEE Main 2022 Session 2 Paper 2 Results Declared, Get Results at jeemain.nta.nic.in
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2022 पेपर 2 का परिणाम गुरुवार, 01 सितंबर, 2022 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन्स परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in गुरुवार दोपहर से सभी छात्रों के लिए सक्रिय कर दिया गया है।  
विज्ञापन

JEE Main 2022 Results: 64 हजार छात्रों ने दी थी पेपर 2 की परीक्षा

जेईई मेन पेपर 2 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया था। परीक्षा बी. आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 64 हजार छात्र मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दूसरे सत्र के पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए थे। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 पेपर 1 और पेपर 2 के परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए थे।

परीक्षा में सफल उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग और जेएसी यानी जैक काउंसलिंग 2022 में भाग ले सकेंगे। चुने गए सभी उम्मीदवार देश भर के आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT), प्रमुख विश्वविद्यालयों में कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2022: दूसरे चरण के पेपर 2 का परिणाम जांचने के लिए कदम

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: अब यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2022 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: अपना लॉग इन विवरण यानी रोल नंबर, जन्म तिथि और आवश्यकतानुसार कैप्चा दर्ज करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: जेईई मेन्स पेपर 2 परिणाम और रैंक कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed