फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Registration Process For Session 4 Begins

जेईई मेन 2021: चौथे सत्र के लिए आवेदन शुरू, 7 चरणों में ऐसे करें अप्लाई

Fri, 09 Jul 2021 12:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Jul 2021 12:50 PM IST
सार

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चौथे और आखिरी सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौथे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2021 Registration Process For Session 4 Begins
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चौथे और आखिरी सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौथे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है। अभ्यर्थी 12 जुलाई रात 11:50 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चौथे सत्र की परीक्षा
जेईई चौथे सत्र की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र नियत समय में उपलब्ध होंगे। इन तीन दिनों के दौरान जिन्होंने पहले अप्रैल या मई सत्र के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस बार परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाई गई है।  यह परीक्षा अब 232 से बढ़कर 334 शहरों में आयोजित की जाएगी। हर पाली में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 660 से बढ़ाकर 828 की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें जेईई मेन के लिए आवेदन
-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक के बाद आप रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
-रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
-अपनी जानकारी सबमिट करने के बाद फोटो और साइन अपलोड करें।
-इसके बाद एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा कर दें।
-आखिर में अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।

इसे भी पढ़ें-बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

इस बार जेईई मेन परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। छात्र फेस्क मास्क पहनकर परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed