JEE Main 2021: शिक्षा मंत्री ने कहा- अगले साल से और ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी जेईई परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि अगले साल से जेईई मेन परीक्षा और ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप यह निर्णय लिया है। वर्तमान में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन सिर्फ अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती भाषाओं में आयोजित की जाती है।
📢Announcement📢
In line with the vision of #NEP2020, the Joint Admission Board (JAB) of #JEE (Main) has decided to conduct the JEE (Main) examination in more regional languages of India. @DG_NTA— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) October 22, 2020विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-SUCCESS STORY: पहले घर-खेत सब रखे गिरवी, बाद में नौकरी छोड़ ऐसे बनें IAS अधिकारी
शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि एनटीए का यह निर्णय सरकार द्वारा लाए नई शिक्षा नीति को आगे बढ़ाएगा। जिन राज्यों में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए क्षेत्रीय भाषाओं को तवज्जो दी जाती है, वहां जेईई परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी। इस कदम से छात्रों को जेईई मेन परीक्षा में और ज्यादा स्कोर लाने में मदद मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि और ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में जेईई परीक्षा के आयोजन से प्रतिभागियों की संख्या में इजाफा होगा और भाषा अवरोध के कारण जो छात्र अच्छा स्कोर नहीं ला पाते थे, वह और अच्छा स्कोर लाने में सक्षम होंगे।
कमेंट
कमेंट X