फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Fourth Session Postponed till August, Check New Dates here

जेईई मेन 2021: जानिए कब होगी चौथे सत्र की परीक्षा? परीक्षा तिथि से लेकर सारी महत्वपूर्ण जानकारी

Fri, 16 Jul 2021 02:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Jul 2021 02:43 PM IST
सार

अभ्यर्थी जेईई मेन 2021 की परीक्षा के लिए 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2021 Fourth Session Postponed till August, Check New Dates here
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 का चौथा सत्र स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि दोनों सत्रों के बीच कम से कम चार सप्ताह का अंतर होगा। पहले तीसरे और चौथे सत्र के बीच केवल दो दिनों का अंतर था। यही कारण है कि कई विद्यार्थियों ने दोनो संत्र के बीच समय देने का निवेदन किया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि कमजोर बिंदुओं पर काम करने और स्कोर में सुधार करने के लिए दो दिन का समय पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने जारी किया बयान

प्रधान ने कहा कि छात्र समुदाय की लगातार मांग को देखते हुए और अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन को अधिकतम करने में सक्षम बनाने के लिए, एनटीए को जेईई (मेन) 2021 के तीसरे और चौथे सत्र के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर में होगी परीक्षा

जेईई मेन का चौथा सत्र जो 27 जुलाई से शुरू होना था, अब अगस्त में होगा। प्रधान ने जानकारी दी कि जेईई मेन 2021 के चौथे सत्र की परीक्षा अब 26, 27, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2021 सत्र चार के लिए कुल 7.32 लाख अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। 

विज्ञापन

तीसरे सत्र की तारीखों में भी किया बदलाव

पहले जब तीसरे सत्र की तारीखों में बदलाव किए गए थे तो यह कयास लगाए जा रहे थे कि चौथे सत्र को भी टाल दिया जाएगा। जेईई मेन के तीसरे सत्र 25 जुलाई को समाप्त होना था, हालांकि, जब एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी किया तो उसने कहा कि यह परीक्षा 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगा। 

इस तारीख तक जारी है आवेदन प्रक्रिया

इसके अलावा, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2021 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि आवेदन 20 जुलाई तक प्राप्त किए जाएंगे। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in. पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed