फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 exams: NTA launches National Abhyaas app; here's all you need to know

खुशखबर! जेईई मेन और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए एनटीए ने पेश किया एप

Tue, 19 May 2020 08:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 19 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 exams: NTA launches National Abhyaas app; here's all you need to know
JEE Main, NEET Exam 2020 की तैयारी के लिए एप लॉन्च - फोटो : ट्विटर

JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main 2020) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक एप पेश किया है। एनटीएन ने नीट (NEET) और जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्ट अभ्यास एप पेश किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि यह एप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करेगा।

विज्ञापन


निशंक ने कहा कि नीट अभ्यर्थी  नेशनल टेस्ट अभ्यास मोबाइल एप के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इस एप की विशेषताओं को जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर एक नजर डालें। शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट के साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें इस एप की खासियतत बताई गई हैं।  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राष्ट्रीय अभ्यास एप में जेईई मेन और एनईईटी दोनों के लिए प्रत्येक दिन एक पूर्ण प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। ये प्रश्न पत्र तीन घंटे के होंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2020: एनटीए ने अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, आवेदन की तारीख 24 मई तक बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की तरफ से एनटीए के पास आए अनुरोधों के बाद इस एप को बनाया गया है। इस एप के जरिए अभ्यर्थी जेईई मेन और नीट परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल नीट के लिए 16 लाख के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जबकि जेईई मेन के लिए 9,10,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि  जेईई मेन के लिए एनटीए ने फिर से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो वह 24 मई तक आवेदन कर सकता है। आवेदन की प्रक्रिया को 19 मई से लेकर 24 मई तक फिर से खोला गया है।  जेईई मेन की परीक्षा 8 जुलाई से लेकर 23 जुलाई के बीच होगी। जबकि नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होगी।

आप 'सफलताडॉटकॉम' के ऑनलाइन क्रैश कोर्स में दाखिला लेकर जेईई मेन और नीट परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।

इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/3dvBaSZ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed