JEE Main 2020: एनटीए ने अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, आवेदन की तारीख 24 मई तक बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा के आवेदन को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देते हुए जेईई मेन परीक्षा के आवेदन फॉर्म को पूरा करने और फिर से फॉर्म भरने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी की वजह से जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना स्थगित कर चुके हैं, उनको भारत में पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया जा रहा है। मैंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सलाह दी थी कि ऐसे छात्रों को जेईई मेन में शामिल होने का एक और मौका दिया जाना चाहिए।
📢Announcement
Dear JEE (MAIN) 2020 applicants, after several requests received from you, I have advised @DG_NTA to allow you to make corrections for one last time in the particulars & choice of centre cities in the online application form. pic.twitter.com/WnVBG3Unuuविज्ञापन विज्ञापन
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 19, 2020
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ऐसे छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए आवेदन भरें। उन्होंने इसे लेकर एनटीए का नोटिस भी शेयर किया। इसमें जानकारी दी गई है कि छत्रों के लिए जेईई मेन में आवेदन के लिंक को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो लोग आवेदन कर चुके हैं, वो आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। 24 मई जेईई मेन के आवेदन के लिए आखिरी तारीख है, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, या किसी कारणवश उनका आवेदन फॉर्म अधूरा रह गया है, तो उनके लिए यह एक शानदार मौका है।
कमेंट
कमेंट X