फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Toppers List: Mridul at Rank 1, Kavya Chopra from Delhi topper among girls

JEE Advanced Result: 41 हजार से भी अधिक अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, यहां देखिए टॉप 10 की सूची

Fri, 15 Oct 2021 03:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

JEE Advanced Result: दिल्ली क्षेत्र की मृदुल अग्रवाल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में टॉप किया है, जिसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। उसने 360 में से 348 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced Toppers List: Mridul at Rank 1, Kavya Chopra from Delhi topper among girls
IIT Advanced 2021 Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईआईटी) एडवांस 2021 का परिणाम 15 अक्तूबर, 2021 को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही  टॉपर्स की सूची भी आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी जन्म तिथि, रोल नंबर और फोन नंबर के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। दोनों पेपरों की परीक्षा में बैठने वाले कुल 1,41,699 अभ्यर्थियों में से जयपुर के मृदुल अग्रवाल ने परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया। इसके अलावा, दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने लड़कियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

मृदुल ने परीक्षा में 400 में से 384 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, काव्या ने परीक्षा में 300 में से 286 अंक हासिल किए। काव्या को परीक्षा में सीएलआर 98 मिला था। जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की कुल संख्या 41862 है। उम्मीदवार यहां से टॉपर सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन

आईआईटी- जेईई 2021 टॉपर्स: टॉपर्स की सूची

 

नाम

रैंक

श्रेणी

मृदुल अग्रवाल

1

ओपन, सीआरएल

प्रियांशु यादव

1

ओबीसी-एनसीएल

रामास्वामी संतोष रेड्डी

1

जनरल-ईडब्ल्यूएस

नंदीगामा निखिल

1

एससी

बिजली प्रचोथन वर्मा

1

एसटी

अर्णव जयदीप कलगतुकर

1

जनरल-पीडब्ल्यूडी

युवराज सिंह

1

जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी

गोर्ले कृष्ण चैतन्य 

1

ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी

राजकुमार

1

एससी-पीडब्ल्यूडी

रविशंकर मीणा 

1

एसटी-पीडब्ल्यूडी

आईआईटी- जेईई 2021 टॉपर्स: कॉमन रैंक लिस्ट में टॉप 10 टॉपर्स 

नाम

रैंक

मृदुल अग्रवाल

1

धनंजय रमन

2

अनंत लूनिया

3

रामास्वामी संतोष रेड्डी 

4

पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी 

5

सोनी नमन निर्मल

6

कार्तिक श्रीकुमार नायर

7

चैतन्य अग्रवाल

8

अर्णव आदित्य सिंह

9

मोडुल्ला हृषिकेश रेड्डी 

10

विज्ञापन

जोसा के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अब जब परिणाम घोषित हो गया है, तो वे एएटी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उसी के लिए पंजीकरण कल-16 अक्तूबर, 2021 को शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगा। उम्मीदवार जेईई एडवांस की वेबसाइट से पूरी प्रेस विज्ञप्ति देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण किया है, वे अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण या जोसा की वेबसाइट से अपनी पसंद की सीट भर सकते हैं। उसी के लिए पंजीकरण 16 अक्तूबर, 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

कटऑफ में गिरावट

इस साल भी क्वालिफाइंग मार्क्स यानी कटऑफ में गिरावट आई है। क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग में 360 में से न्यूनतम 63 अंक है। जबकि ओबीसी व सामान्य ईडल्यूएस में 56-56 अंक, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग में 31-31 के आधार पर विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए पात्र घोषित किया गया है। इस बार से चार सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंक जारी की गई है। वहीं, कटऑफ सामान्य वर्ग में 17.5 फीसदी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस की 15.75 फीसदी, एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग की 8.75 फीसदी रखी गई है।

इस साल से चार बार जेईई मेंस 

जेईई मेंस के जरिये जहां देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलता है, वहीं यह जेईई एडवांस्ड के लिए एक पात्रता परीक्षा भी है। इस बार से साल में चार बार जेईई मेंस करवाने की शुरुआत हुई है, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार ला सकें। इसके तहत पहली बार फरवरी और दूसरी परीक्षा मार्च में हुई थी। तीसरी अप्रैल और चौथी परीक्षा मई में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें स्थगित कर दिया गया। बाद में तीसरी जुलाई और चौथी परीक्षा अगस्त 26 से 2 सितंबर तक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed